हमीरपुर के बाद अब आगरा में यमुना पर निर्माणाधीन पुल का स्लैब भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचे मजदूर
फतेहाबाद (आगरा), जून 5 -- यूपी में एक हफ्ते के अंदर ही दूसरे निर्माणाधीन पुल पर हादसा हुआ है। हमीरपुर के बाद अब आगरा में थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव भोलपुरा के पास यमुना नदी पर निर्माणाधीन पुल का 53 मीटर लंबा स्लैब भरभराकर गिर पड़ा। वहां कार्य कर रहे मजदूर कुछ देर पहले ही खाना खाने के लिए हटे थे। इससे बड़ा हादसा टल गया और किसी को चोट नहीं लगी है। यह स्लैब एक दिन पहले ही रखा गया था। क्रेन से दूसरा स्लैब रखने के दौरान यह हादसा हुआ। मौके पर तहसील की टीम पहुंची। इससे पहले हमीरपुर में 29 मई को आंधी-तूफान के बाद निर्माणाधीन पुल का बड़ा हिस्सा धराशायी होने से छह मजदूरों की मौत हो गई थी। आगरा में फतेहाबाद क्षेत्र के भोलपुरा गांव के पास यमुना नदी पर फिरोजाबाद को जोड़ने के लिए पुल निर्माण चल रहा है। कार्यदायी संस्था राजकीय सेतु निगम है। बताया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.