हमीरपुर, मार्च 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा से उनके समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।मूलरूप से सुमेरपुर ब्लाक के पत्योरा गांव की रहने वाली साध्वी निरंजन ज्योति वर्ष 2012 में हमीरपुर विधानसभा से भाजपा की विधायक चुनी गईं थीं। साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में साध्वी निरंजन ज्योति फतेहपुर से सांसद बनने के साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री बनीं। इस दौरान साध्वी निरंजन ज्योति जितनी राजनैतिक रूप से सशक्त हुई उतनी ही धार्मिक रूप से उनके पद में बढ़ोत्तरी होती गई। उन्हें महामंडेश्वर की उपाधि प्रदान की गई। अब केंद्र सरकार ने साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग का अध्यक्ष बनाया है। इस नियुक्ति पर भाजपाइयों में हर्ष की लहर है। साध्वी निरंजन ज्योति क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.