उरई, मार्च 14 -- हमीरपुर की युवती की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत - सल्फास खाने के बाद हालत बिगड़ने पर लाया गया था उरई- पति से विवाद के चलते मायके में रह रही थी युवतीउरई। संवाददाताजिला हमीरपुर में सल्फास खाने से बिगड़ी हालत के बाद उरई मेडिकल कॉलेज में इलाज की लाई गई युवती की मौत हो गई। जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक युवती पति से विवाद के बाद पिछले कुछ दिनों से मायके में रह रही थी।हमीरपुर जिला के थाना राठ ग्राम कुम्हरिया निवासी 25 वर्षीय आशीष का दो दिन पहले पत्नी का दो दिन पहले विवाद हो गया था। इसके बाद गुरुवार को पत्नी तीन वर्षीय पुत्री आशिकी को लेकर पिता सूरज के साथ मायके राठ के मुहल्ला रामनगर चली गई। शुक्रवार को आशीष पत्नी को मायके लेने गया लेकिन वह घर नहीं आई। साथ ही ससुर सूरज ...