हमीद सेतु के सुरक्षा की हुई जांच, चार घंटे चला निरीक्षण
गाजीपुर, मई 27 -- रेवतीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। गंगा नदी पर बने हमीद सेतु की संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने व्यापक तकनीकी जांच अभियान शुरू किया। करीब 41 वर्ष पुराने इस महत्वपूर्ण पुल की बेयरिंग, स्पैन और एक्सपेंशन ज्वाइंट्स की जांच अत्याधुनिक मोबाइल ब्रिज इंस्पेक्शन यूनिट के माध्यम से की गई। निरीक्षण कार्य करीब चार घंटे तक चला। इस दौरान एनएचएआई अधिकारियों ने मौके पर मौजूद रहकर पूरी प्रक्रिया की निगरानी की। जांच शुरू होते ही सेतु के दोनों ओर वाहनों का आवागमन आंशिक रूप से डायवर्ट कर दिया गया। इससे कुछ समय के लिए लंबा जाम लग गया और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि ट्रैफिक दबाव को देखते हुए प्रशासन और एनएचएआई की टीम नियंत्रित तरीके से वाहनों को सेतु से गुजरने की अनुमति देती रही। ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.