नवादा, मार्च 22 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। आम जनता पार्टी राष्ट्रीय का एक प्रतिनिधि मंडल नवादा जिला स्थित नरहट प्रखंड के हमीदपुर गांव पहुंचा, जहां पिछले दिनों असामाजिक तत्वों द्वारा एक चंद्रवंशी समाज के घर को बुलडोजर द्वारा तोड़-फोड़ कर दिया गया था। इस घटना को लेकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात किया गया और हर प्रकार की मदद का भरोसा दिलाया गया। इसके साथ ही, जिलाधिकारी नवादा से मिलकर एक ज्ञापन भी दिया गया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने घटना में शामिल दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग जिलाधिकारी से की। इस प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रवि रवि वात्सायन, समाजसेवी सुधा वर्गीज, पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता अशोक कुमार और अधिवक्ता मणिलाल शामिल थे। प्रतिनिधि मंडल में शामिल लोगों ने कहा कि दबंगों द्वारा अतिपिछड़ा...