नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- पाकिस्तान ने एक बड़ा खुलासा करते हुए स्वीकार किया है कि वह हमास के लड़ाकों को अपनी विभिन्न सैन्य संस्थानों में प्रशिक्षण प्रदान कर रहा है। यह खुलासा पाकिस्तानी सीनेटर मुशाहिद हुसैन ने किया है, जिसके बाद इजरायल और भारत दोनों देशों में सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता व्याप्त हो गई है। बता दें कि यह खुलासा ऐसे समय हुआ है जब मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है, और इजरायल ने हर हाल में हमास को खत्म करने की कसम खाई है।मुशाहिद हुसैन ने क्या कहा? सीनेटर मुशाहिद हुसैन सैयद ने पाकिस्तानी मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि कल या उससे एक दिन पहले मैं पाकिस्तान नेवी वॉर कॉलेज में था। वहां दो फिलिस्तीनी कैडेट मौजूद थे। हम किसी भी पाकिस्तानी सैन्य संस्थान में जाएं, वहां हमें ऐसे फिलिस्तीनी अधिकारी मिलते हैं जिन्हें यहां ट्रेनिंग दी जा रही...