हमारे हैं हुसैन का नारा लगाते निकला मोहर्रम की सातवीं का जुलूस
देवरिया, जून 24 -- रामपुर कारखाना, हिन्दुस्तान संवाद। हमारे हैं हुसैन के नारे के बीच मोहर्रम की सातवीं का जुलूस निकला। ढोल ताशे और नगाड़े के बीच ताजियादारों ने कर्बला से लाकर चौक पर मिट्टी रखा। जुलूस में शामिल युवा नारे तकबीर और नारे रिसालत के नारे लगाते रहे। जुलूस में शामिल विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ी करतब दिखाते रहे। मंगलवार की शाम मोहर्रम की सातवीं का जुलूस कस्बे के मस्जिद वार्ड से निकला। हमारे हैं हुसैन, इमाम हुसैन- जिंदाबाद का नारा लगाते युवा जुलूस लेकर गुदरी बाजार, बहरामपुर मोड होते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंचे। पूर्व सभासद समतुल्लाह मंसूरी की अगुवाई में अखाड़े के खिलाड़ी करतब भी दिखाते रहे। रामपुर कारखाना, डुमरी मुंडेरा लाला, पोखरभिंडा लाला, रामपुर हीरामन, काजी इमामबाड़ा, देवरिया बुद्धू खां, स्वामी पट्टी, कोटवा, शामपुर आदि मुस्लिम बहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.