नई दिल्ली, अगस्त 4 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने 20 फीसदी इथेनॉल मिलावट वाले पेट्रोल (E20) के खिलाफ अपने अभियान के तहत मंगलवार को प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च पर निकल पड़े। हालांकि, 'आप' मुख्यालय से कुछ दूर चलने के बाद ही रोक दिए गए केजरीवाल मनीष सिसोदिया और संजय सिंह जैसे वरिष्ठ नेताओं के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने अपने साथ ऑनलाइन हस्ताक्षर कराए गए चिट्ठियों का ढेर भी रखा, जिसे बाद में पुलिस को सौंपकर मार्च समाप्त किया। केजरीवाल ने कहा कि E20 के खिलाफ नीट पेपर लीक से भी बड़ा आंदोलन करना पड़ेगा। पूर्व सीएम ने रास्ते में रोके जाने पर कहा कि उनके पास गोला-बारूद नहीं है और ना ही वे आतंकवादी हैं, फिर भी इतनी बड़ी संख्या में पुलिस को लगाकर रोका गया है। पंडित रविशंकर शुक्ल लेन से निकले अरविंद क...