कोटा, मार्च 27 -- कोटा में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में आयोजित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा अनावरण समारोह में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा गाय काटकर खाने वाले लोग हमारे साथ मंच पर बैठते हैं, लेकिन भगवान राम, गंगा माता और भारत माता को मानने वाला व्यक्ति हमसे दूरी बनाता है। इससे बड़ा दोगलापन क्या हो सकता है। दिलावर के इस बयान ने सामाजिक और राजनीतिक हलकों में तुरंत बहस छेड़ दी। विरोधी दल इसे भड़काऊ और असंवेदनशील बता रहे हैं, जबकि समर्थक इसे सच्चाई उजागर करने वाला बयान मान रहे हैं।शिक्षा का मंदिर - समानता और एकजुटता का संदेश दिलावर ने अपने भाषण की शुरुआत शिक्षा के महत्व और समाज में समान अधिकार की बात से की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्थान एक मंदिर की तरह है, जहाँ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.