सिमडेगा, फरवरी 26 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। प्रखंड के शहीद विलियम लुगून क्रांति चौक में शहीद कॉमरेड विलियम लुगुन की स्मृति में आयोजित वार्षिक मेला का आयोजन गुरुवार को किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला जिध्यक्ष जोसिमा खाखा ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। इससे पहले मंच पर पहुंचते ही उपस्थित लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि शहीद विलियम लुगुन हमारे संघर्ष, साहस और पहचान की जीवित मिसाल हैं। उनकी शहादत ने झारखंड आंदोलन को नई ऊर्जा दी थी। आज यह मेला न केवल सांस्कृतिक धरोहर का उत्सव है बल्कि आने वाली पीढ़ियों को अपनी जड़ों से जोड़ने का अवसर भी है। उन्होंने कहा कि विधायक भूषण बाड़ा और विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने लगातार जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। स...