नई दिल्ली, सितम्बर 9 -- सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि सभी मामलो के साथ एक समान व्यवहार किया जाता है। शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी तब की, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि की शिकायत करने वाले की ओर से दावा किया गया कि यह मामला लंबे समय से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं किया जा रहा है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दाखिल करने वाले से कहा कि यदि वह चाहते हैं कि मामले की सुनवाई जल्द हो, तो वे इसके लिए अर्जी दाखिल करें। यह भी पढ़ें- मानहानि: हमारे लिए सभी मामले में एक समान- सीजेआई सीजेआई ने कहा कि प्रक्रिया का पालन किया जाना चाहिए। हमारे सामने सब बराबर हैं। शीर्ष अदालत ने यह टिप्पणी तब...