नई दिल्ली, मार्च 13 -- 'द हंड्रेड' की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स लीड्स ने नीलामी में पाकिस्तान के स्पिनर अबरार अहमद को खरीदा और इधर भारत में सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया। खरीदा सनराइजर्स लीड्स ने और भारत में एक तबका आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के बहिष्कार की मांगें करने लगा। शेम ऑन एसआरएच हैशटैग चलाने लगा। दोनों फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक भारतीय मीडिया कंपनी सन टीवी के पास है। सोशल मीडिया पर मचे हंगामे के बीच सनराइजर्स लीड्स पहले ही अबरार को खरीदने की वजह और उसके पीछे की रणनीति को साफ कर चुकी है। हेड कोच डेनियल वेटोरी ने कहा है कि नीलामी में फ्रेंचाइजी के रेडार पर तो पाकिस्तान के एक और स्पिनर उस्मान तारिक भी थे। सनराइजर्स की मालिक काव्या मारन या सन टीवी की तरफ से इस मामले में अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हेड कोच वेटोरी ने साफ-साफ कहा...