देहरादून, जून 15 -- विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न जनजागरूकता दिवस पर आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि हमारे बुजुर्ग समाज और परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने अपने अनुभव, परिश्रम, ज्ञान और त्याग के माध्यम से परिवार, समाज तथा राष्ट्र के निर्माण और विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।  ऑल मसूरी सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन ने विश्व वरिष्ठ नागरिक उत्पीड़न जनजागरूकता दिवस पर गांधी चौक स्थित गुरूद्वारा सभागार में गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में स्कूली बच्चों ने विचार व्यक्त किए। एसोसिएशन के महासचिव नरेंद्र साहनी ने कहा कि 15 जून को विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस मनाया जाता है, जो महत्वपूर्ण एवं संवेदनशील सामाजिक विषय है। यह भी पढ़ें- विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित यह विषय केवल सामाजिक उत्तरदायित्व तक सीमित ...