हमारे बीच कोई तीसरा..., मौनी रॉय से अलग होने के बाद सूरज नांबियार का पहला पोस्ट
नई दिल्ली, मई 18 -- मौनी रॉय और सूरज नांबियार अलग हो गए हैं। जब से दोनों ने पोस्ट शेयर कर इस बात की पुष्टि की है तब से कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि मौनी ने सूरज से एलिमनी मांगी है। इस पर आज सूरज ने चुप्पी तोड़ी है। सूरज ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर इन सभी दावों को झूठा बताया है और अफवाह फैलाने वालों को आड़े हाथों लिया है।किसी तीसरे के आने से टूटा रिश्ता? सूरज ने लिखा, 'मैं एक बात साफ कर दूं, कोई एलिमनी नहीं मांगी गई है। हमारे बीच कोई विवाद नहीं है। न ही हमारे बीच कोई तीसरा है। मौनी और मैंने एक-दूसरे की भलाई को ध्यान में रखते हुए अलग होने का फैसला किया है। यही सच है। इसके अलावा जो भी बाेला जा रहा है वो सिर्फ हमें बदनाम करने की कोशिश है।' यह भी पढ़ें- मौनी रॉय से शादी नहीं करना चाहते थे सूरज नांबियार, जब एक्स बोले थे- मैं अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.