बेगुसराय, दिसम्बर 15 -- गढ़हरा(बरौनी),एक संवाददाता। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गढ़हरा में सोमवार को केंद्रीय विद्यालय संगठन का स्थापना दिवस एवं दादा-दादी दिवस हर्षोल्लास के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर को खास बनाने के लिए माध्यमिक स्तर के विद्यार्थियों द्वारा फूड फेस्टिवल का भी सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण में अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र संतोष कुमार (सिविल जज) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय की पूर्व छात्रा शिवानी सिंह (ईसीजी एनालिस्ट) उपस्थित रहीं। विद्यालय परिवार द्वारा दोनों अतिथियों को पुष्पगुच्छ एवं सम्मान प्रतीक भेंट कर सम्मानित किया गया। प्राचार्य रजनीश कुमार त्रिपाठी ने केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना, इसके उद्देश...