सोनभद्र, मार्च 20 -- सोनभद्र। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, रॉबर्ट्सगंज में शुक्रवार को हमारे आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि बीएसए मुकुल आनंद पांडेय व खंड शिक्षा अधिकारी महेन्द्र मौर्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बाल वाटिका व प्री-प्राइमरी शिक्षा पर जानकारी दी गई तथा नोडल शिक्षक, आंगनबाड़ी कर्मियों को सम्मानित किया गया। वहीं निपुण बच्चों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...