हल्द्वानी, फरवरी 17 -- हल्द्वानी। आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने लगातार दूसरे दिन कई जिलों के न्यायालय में बम विस्फोट की धमकियों का संज्ञान लिया है। उन्होंने बयान जारी करते हुए कहा कि जिन जिलों में धमकी मिली है, वहां न्यायालय परिसरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल के न्यायालयों में पुलिस ने डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर और हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर लगाए हैं। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीमें तैनात की हैं। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। आईजी ने आमजन से अपील की है कि अफवाहों से बचें और शांति बनाए रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.