रांची, मार्च 7 -- रांची, विशेष संवाददाता। रांची विश्‍वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आइक्‍यूएसी) और इंटरनल कमेटी की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को स्‍कूल ऑफ मास कम्‍युनिकेशन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।। इसमें रांची के मेयर पद पर जीतीं रोशनी खलखो, संस्था दीपशिखा की कार्यकारी निदेशक सुधा लिल्हा, डीआइजी संध्‍या मेहता, झारखंड हाइकोर्ट की वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता डॉ वंदना सिंह बतौर मुख्‍य वक्‍ता उपस्थित थीं। मौके पर रोशनी खलखो ने कहा कि हमारी भारतीय संस्‍कृति में महिलाओं के सम्‍मान के लिए किसी एक दिवस की आवश्‍यकता नहीं। हमारी संस्‍कृति में हमेशा स्त्रियों को सम्‍मान और अधिकार देने की परंपरा रही है। उन्होंने महिलाओं से अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने और जागरूक रहने की अपील की। डॉ वंदना सिंह ने लाचा...