हमारी संस्कृति को मजबूत करते है धार्मिक आयोजन: लाल चंद शर्मा
देहरादून, अगस्त 26 -- देहरादून। भगवान श्री टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बुधवार को शिवाजी धर्मशाला से शुरू होकर शोभायात्रा शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। टपकेश्वर सेवा दल समिति के संरक्षक लाल चंद शर्मा ने शोभायात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं, समिति के पदाधिकारियों और सेवादारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजन हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता को मजबूत करने का कार्य करते हैं। यह भी पढ़ें- Dehradun News: शिव के जयकारों संग निकली टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा, का जगह-जगह स्वागत यह भी पढ़ें- टपकेश्वर महादेव की शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.