रामगढ़, अप्रैल 16 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के कुसुमडीह गांव में बीती रात लोक आस्था का महापर्व मंडा पूजा सह मेला धूमधाम से संपन्न हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने किया। उन्होंने कहा कि लोक आस्था से जुड़े मंडा पूजा का आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रतीक हैं। ये न केवल हमारी परंपराओं को जीवित रखते हैं, बल्कि समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सद्भाव को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि आज के इस आधुनिक दौर में ऐसे आयोजनों का होना हमारी जड़ों से जुड़े रहने का प्रमाण है। हमारी संस्कृति और परंपराएं हमारी असली पहचान हैं, जिन्हें आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- गोला में सरहुल पूजा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, झूमें लोग इस दिशा में समाज के सभी ...