रामगढ़, मई 3 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के गोविंदपुर के घाघराजारा टोला में आयोजित शिव मंडा पूजा का उद्घाटन मुख्य अतिथि जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने किया। इस दौरान उन्होंने पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। उन्होंने कहा कि मंडा पूजा धार्मिक आयोजन नहीं, हमारी समृद्ध परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और सामुदायिक एकता का सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता को मजबूती मिलने के साथ लोगों के बीच सहयोग और सहभागिता की भावना बढ़ती हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास, बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता और जनसमस्याओं के समाधान के लिए मैं हमेशा तत्पर रहता हुं। यह भी पढ़ें- झारखंड की संस्कृति और परंपरा से जुड़ा है छऊ नृत्य : विधा...