अमरोहा, अप्रैल 23 -- अमरोहा। एएसएम मार्डन एकेडमी में बुधवार को पृथ्वी दिवस पर हमारी शक्ति, हमारा गृह थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने नवीनीकरणीय ऊर्जा पर स्लोगन व पोस्टर बनाए। देश को हरा भरा रखने के लिए प्लास्टिक मुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली। प्रबंधक वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कहा कि पृथ्वी को हरा भरा रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है। प्रधानाचार्या आभा रस्तौगी ने प्लास्टिक मुक्त भारत सुरक्षा जागरुकता को लेकर अभियान चलाने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन चेतना सागर ने किया। इस दौरान रविंद्र कुमार, महिमा, आफिसा, कविता, राखी, प्रशाली, रुबीना आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- संकल्प के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस यह भी पढ़ें- ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में 'हमारी शक्ति, हमा...