हमारी बनाई सड़क पर मत चलो; 'कुछ मुसलमानों' से बोले BJP के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर, जून 22 -- मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में गए हैं। विजयवर्गीय ने कुछ मुसलमानों से कहा है कि वे सरकार की बनाई सड़कों पर ना चलें। विजयवर्गीय ने कहा, 'जो मुसलमान हमें काफिर कहते हैं वो हमारी बनाई सड़क पर ना चलें।' उन्होंने लाडली बहना योजना का पैसा नहीं लेने को भी कहा। हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने किसी के साथ भेदभाव नहीं किया है। विजयवर्गीय ने मोदी सरकार के मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को दोहराया।' इंदौर में एक कार्यक्रम के दौरान दिया गया नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का बयान अब खूब वायरल हो रहा है। विजयवर्गीय ने मंच से कहा, 'जिस क्षेत्र में सड़कें बन रही हैं, वहां हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग रहते हैं। कई मुस्लिम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.