नई दिल्ली, मई 4 -- पंजाब किंग्स को आईपीएल 2026 में लगातार दूसरी हार का सामना गुजरात टाइटंस के हाथों करना पड़ा। सुपर संडे को जीटी वर्सेस पीबीकेएस मैच में गुजरात ने पंजाब को 4 विकेट से धूल चटाई। हालांकि इस हार के बावजूद कप्तान श्रेयस अय्यर का कहना है कि उनकी टीम की तारीफ करनी होगी कि वह मैच को आखिरी ओवर तक लेकर गए। पंजाब ने पहले बैटिंग करते हुए 163 रन बोर्ड पर लगाए, जिसका पीछा जीटी ने 1 गेंद शेष रहते किया। अय्यर ने इस हार का मुजरिम किसी बल्लेबाज या गेंदबाज को नहीं बल्कि पिच को बताया है। उनका कहना है कि बैटिंग के लिए यह विकेट ठीक नहीं था। यह भी पढ़ें- PSL प्राइज मनी: बाबर आजम की टीम को पंत जितना कमाने के लिए जीतनी होगी 6 ट्रॉफी मैच के बाद श्रेयस अय्यर ने कहा, "मुझे पर्सनली लगता है कि यह एक शानदार स्कोर था, ऐसे विकेट पर जहां बॉल शुरू में थोड़...