कन्नौज, फरवरी 28 -- कन्नौज। शहीद चंद्रभान सिंह मेमोरियल एकेडमी के छात्रों ने शनिवार को महिलाओं के साथ घटित होने वाली घटनाओं को लेकर लोगों को नुक्कड़ नाटक के जरिए आम जन मानस को जागरूक करने का प्रयास किया। छात्रा दिव्यांशी, गरिमा, वैष्णवी, प्रांजल, पूजा, प्रियांशी, सुमोना, कृति, मानवी, आकांक्षा, अंशिका, मुस्कान, रक्षा, अदिति, उन्नति, नीलम ने शहर के पाल चौराहा, गोलकुआं, मकरंदनगर में छात्राओं, महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं के प्रति लोगों को सचेत किया। बताया कि ऐसे मामले में वह किस तरह से अपना बचाव करें और सरकार की ओर से तत्काल मिलने वाली मदद को लेकर टोलफ्री नंबरों को बताया। छात्राओं ने कहा कि हमारी चुप्पी और लापरवाही अपराधियों को बढ़ावा देती है। प्रधानाचार्य सोमल सिंह ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक व सजग होने की जरुरत है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.