कोडरमा, अप्रैल 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। तिलैया थाना के असनाबाद में रविवार की सुबह हादसे का शिकार अशद जमाल की पत्नी डॉली खातून का दर्द देख वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें डबडबा जा रही थी। अशद जमाल की पत्नी ने कहा कि उनकी क्या गलती थी, जो उनकी दुनिया उजाड़ दी गई। रोते बिलखते हुए सरकार से अनुरोध किया कि सर, जो मेरे साथ हुआ वह किसी के साथ नहीं हो। अशद जमाल की पत्नी का कहना है कि छोटा-मोटा दुकान चलाकर उनके पति परिवार चला रहे थे। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं।हेमंत सोरेन जी, मेरी दुनिया उजड़ गई,मगर किसी के साथ नहीं होअशद जमाल की पत्नी ने बिलखते हुए कहा कि आदरनीय हेमंत सोरेन जी, जो हमारे साथ हुआ वह किसी ओर के साथ नहीं हो। मेरी दुनिया तो उजड़ गई, मगर आगे किसी का सुहाग नहीं उजड़े इसलिए यहां पर तत्काल सुरक्षा के उपाय किए जाएं। कहा कि तत्काल हादसों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.