हाजीपुर, मई 12 -- जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह की अभिनव पहल "हमारी कलेक्टर दीदी" के तहत आयोजित प्रथम मेगा डिजिटल संवाद सत्र को छात्र-छात्राओं से अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। यह भी पढ़ें- हमारी कलेक्टर दीदी" कार्यक्रम में उत्साह से जुड़ रहे छात्र-छात्राएंछात्रों की भागीदारी जिले के विभिन्न उच्च माध्यमिक विद्यालयों से लगभग 17 हजार छात्र-छात्राओं ने इस कार्यक्रम से जुड़कर प्रतियोगी परीक्षाओं, करियर निर्माण एवं लक्ष्य निर्धारण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि विभिन्न विद्यालयों के भ्रमण के दौरान यह अनुभव किया गया कि विशेष रूप से हाई स्कूल की छात्राओं एवं छात्रों में यूपीएससी सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति गहरी रुचि एवं उत्साह है। कई छात्राओं ने अपनी आकांक्षाएं साझा करते ह...