हाजीपुर, जून 27 -- वैशाली जिला प्रशासन द्वारा संचालित अभिनव पहल "हमारी कलेक्टर दीदी" कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को छठे संस्करण का आयोजन पुष्करणी सभागार,हाजीपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं का करियर मार्गदर्शन, व्यक्तित्व विकास एवं प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रति उन्हें प्रेरित करना था। कार्यक्रम में उच्च माध्यमिक विद्यालय गौसपुर इजरा, उच्च माध्यमिक विद्यालय अरड़ा, उच्च माध्यमिक विद्यालय हिलालपुर, उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनहा, हाजीपुर तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय पानापुर लंगा, हाजीपुर के लगभग 90 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- हमारी कलेक्टर दीदी कार्यक्रम में डीएम ने विद्यार्थियों को बताएं सफलता के मूलमंत्रकार्यक्रम संचालन कार्यशाला का संचालन जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्ह...