हमारी आंगनबाड़ी हमारी जिम्मेदारी से पोषण का संदेश घर-घर पहुंचाने पर जोर
दुमका, सितम्बर 9 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। नौवें राष्ट्रीय पोषण माह के सफल आयोजन को लेकर मंगलवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में आंगनबाड़ी सेविकाओं की एक बैठक आयोजित की हुई। इसमें पोषण माह के दौरान आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सेविकाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस वर्ष हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी थीम के तहत पोषण संबंधी जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। महिला पर्यवेक्षिकाओं ने सेविकाओं को आहार में विविधता, पर्याप्त प्रोटीन, पौष्टिक खाद्य पदार्थों के सेवन और पोषण वाटिका से मिलने वाली ताजा उपज के महत्व की जानकारी दी। वहीं बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- पोषण माह की तैयारी को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.