हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी थीम पर सितंबर भर चलेगा राष्ट्रीय पोषण माह
बेगुसराय, सितम्बर 6 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत पूरे सितंबर माह में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जाएगा। इसे लेकर आईसीडीएस निदेशक ने सभी जिला कार्यक्रम अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह की थीम हमारी आंगनबाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रखी गई है। इसका उद्देश्य लोगों में संतुलित भोजन, पौष्टिक आहार और बच्चों के समुचित विकास को लेकर व्यवहार परिवर्तन लाना है, ताकि पोषण को केवल सरकारी योजना नहीं बल्कि जनभागीदारी का अभियान बनाया जा सके। निर्देश के अनुसार राष्ट्रीय पोषण माह का औपचारिक शुभारंभ 9 सितंबर को वाराणसी से किया जाएगा। कार्यक्रम का वेब लिंक सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और जिलों के साथ साझा किया जाएगा। इसके माध्यम से सभी आंगनबाड़ी केंद्र उद्घाटन कार्यक्रम से जुड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.