बांका, जनवरी 28 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। सोमवार को77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिले में देशभक्ति, उत्साह और अनुशासन का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर के आरएमके मैदान में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री संजय सिंह टाइगर ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और तिरंगे को सलामी दी। जैसे ही ध्वजारोहण हुआ, पूरा मैदान "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम्" के गगनभेदी नारों से गूंज उठा। उपस्थित जनसमूह ने राष्ट्रध्वज को नमन कर संविधान और देश के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की। वहीं गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान जवानों द्वारा भव्य परेड का आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से अनुशासन, साहस और एकता का शानदार प्रदर्शन किया गया। परेड के जरिए प्रभारी मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। जबकि इस परेड में कुल सात प्लाटूनों ने भाग लिया। जवानों की सधी हुई च...