देहरादून, अप्रैल 29 -- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान कहा कि इस समय हमारे प्रदेश में चारधाम यात्रा चल रही है लेकिन कुछ लोग रील बनाकर इसे राजनीति की भेंट चढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होने ऐसे लोगों से कहा कि वे सरकार का विरोध कर सकते हैं, बीकेटीसी का भी विरोध हो सकता है लेकिन हमारी पवित्र चारधाम यात्रा का विरोध न करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा हमारी सामूहिक आस्था की कठिन यात्रा है। यह यात्रा उत्तराखंड की आर्थिकी के लिए भी लाइफलाइन है। नकारात्मक बातों से चारधाम यात्रा का विरोध न करें बल्कि यात्रा को प्रोत्साहित करें।केदारनाथ का पुराना वीडियो वायरल , प्रशासन सख्त इस बीच केदारनाथ यात्रा को लेकर तीन साल पुराना घोड़े-खच्चर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। प्रशासन का कहना है कि इस तरह के भ्...