गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ का दो दिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग रविवार को संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय मेधावी रहे। दूसरे दिन मोहन पुरोहित ने 'हमारा विद्यालय-हमारा तीर्थ' भाव पर बल देते हुए विद्यालय को श्रद्धा का केंद्र बताया। अंतिम सत्र में शिक्षकों ने समस्याएं रखीं, जिस पर प्रदेश अध्यक्ष ने समाधान का आश्वासन दिया। पुरानी पेंशन, स्थानांतरण व वेतन मुद्दों पर प्रयास जारी होने की बात कही गई। समापन पर नई कार्यकारिणी घोषित करते हुए जयप्रकाश मद्धेशिया को जिला संयोजक बनाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.