मुरादाबाद, नवम्बर 9 -- मुरादाबाद। मानसरोवर स्थित पुलस्तय भवन में आयोजित हरिनाम संकीर्तन व भजन संध्या में आचार्य श्रद्धेय धीरशान्त अर्द्धमौनी ने बताया कि हम जिस बात में अपना मंगल मानते हैं, कौन जानता है उसमें शायद अमंगल ही अमंगल भरा हो। पर भगवान जानते हैं। जहां भगवान पर छोड़ा कि वे बचा लेंगे, हमारी बुद्धि तो परिमित है। हम दूर की बात नहीं सोच सकते, नहीं जानते, पर भगवान सर्वज्ञ हैं, उनसे कभी भूल नहीं हो सकती। इसलिए अपना मंगल भगवान पर छोड़ दो, इसी में बुद्धिमानी है। भगवान श्रीहरि ही हमारा परम कल्याण करते हैं। यहां तीश कुमार शर्मा, अजय शर्मा, सपना शर्मा, हरि शुक्ला, विनोद शुक्ला, सोनाली सरोज, सुधा शर्मा, गीता रस्तोगी, शोभा अग्रवाल, सपना चौधरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.