दावोस, जनवरी 21 -- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावोस विश्व आर्थिक मंच (WEF) पर दिए गए अपने संबोधन में यूक्रेन-रूस युद्ध को मुख्य रूप से यूरोप की जिम्मेदारी करार दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अमेरिका इससे दूर है और हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं है। ट्रंप ने जोर देकर कहा कि दोनों देशों के बीच एक विशाल अटलांटिक महासागर है, जो अमेरिका को इस संघर्ष से अलग रखता है। इस दौरान ट्रंप ने नाटो पर तीखी आलोचना की और कहा कि गठबंधन अमेरिका के साथ 'बहुत अनुचित' व्यवहार करता है। उन्होंने दोहराया कि अगर वे पहले से सत्ता में होते तो यह युद्ध शुरू ही नहीं होता। युद्ध समाप्त करने के अमेरिकी प्रयासों पर सवाल उठाते हुए ट्रंप ने पूछा कि अमेरिका को मौत, विनाश और उन लोगों को भारी मात्रा में पैसा देने के अलावा क्या मिला, जो हमारे प्रयासों की कद्र नहीं करते? उ...