जेनेवा, फरवरी 26 -- संयुक्त राष्ट्र (UN) में भारत की फर्स्ट सेक्रेटरी अनुपमा सिंह ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में पाकिस्तान और ऑर्गनाइजेशन ऑफ इस्लामिक कोऑपरेशन (OIC) द्वारा लगाए गए निराधार आरोपों का करारा जवाब दिया है। 'राइट टू रिप्लाई' का इस्तेमाल करते हुए भारत ने स्पष्ट शब्दों में पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा की धज्जियां उड़ा दीं।OIC और पाकिस्तान के 'जलन' भरे प्रोपेगेंडा पर प्रहार अनुपमा सिंह ने कहा कि भारत पाकिस्तान और OIC के सभी आरोपों को सिरे से खारिज करता है। उन्होंने OIC को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह संगठन केवल पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को तोते की तरह दोहरा रहा है। यह इस बात का सबूत है कि OIC ने खुद को एक देश (पाकिस्तान) की राजनीतिक मजबूरियों का 'इको चैंबर' बनने दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का यह लगातार किया जान...