मथुरा, अप्रैल 9 -- ब्लॉक संसाधन केंद्र गोवर्धन पर हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें बेहतर उपस्थिति वाले बच्चों को सम्मानित किया। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें प्री-प्राइमरी शिक्षा के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों एवं कक्षा 1 से 3 के समन्वित प्रयासों पर चर्चा की। बीईओ गोवर्धन नरेंद्र कुमार तंवर एवं बीईओ चौमुहां कैलाश प्रताप शुक्ला ने बेहतर समन्वय पर जोर दिया। सभी न्याय पंचायतों के 70 प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों को शामिल कर चार्ट, पोस्टर एवं गतिविधि आधारित क्रियाकलाप कराए। सीडीपीओ योगेंद्र सिंह ने भी कार्यकत्रियों को प्राइमरी शिक्षा से जुड़े प्रयासों पर कार्य के निर्देश दिए। इसमें एआरपी हरवीर सिंह, कपिल देव चौधरी, देव कुमार, मुरारी उपाध्याय, नोडल शिक्षक व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.