सीतापुर, मार्च 13 -- सीतापुर, संवाददाता। महोली ब्लॉक क्षेत्र में हमारा आंगन-हमारे बच्चे कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने वाले नोडल शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों और ईसीसीई एजुकेटरों को सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने इन सभी को प्रशस्ति-पत्र देकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल वाटिका के बच्चों में खेल-खेल में शिक्षा, बाल-देखभाल और आंगनबाड़ी व प्राथमिक विद्यालयों के बीच समन्वय को बढ़ावा देना व तीन से छह साल के बच्चों को प्री-प्राइमरी शिक्षा से जोड़ना रहा। जिससे कि नौनिहालों की प्रारंभिक शिक्षा की नींव मजबूत हो सके। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों में बेहतर पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना ...