सिद्धार्थ, फरवरी 5 -- डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। डुमरियागंज ब्लॉक संसाधन केंद्र में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन बुधवार को किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनसमुदाय को निपुण लक्ष्यों और मूलभूत साक्षरता के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में प्रत्येक न्याय पंचायत से नोडल शिक्षकों द्वारा पांच-पांच बच्चों को प्रतिभाग कराया। कक्षा एक और दो से दो-दो बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में शामिल तहसीलदार रवि कुमार यादव और खंड शिक्षाधिकारी अशोक कुमार सिंह ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को पुरस्कृत किया। तहसीलदार ने कहा कि यहां के योग्य और कर्मठ शिक्षकों की बदौलत कई बच्चे डॉक्टर और इंजीनियर बन रहे हैं। खंड शिक्षाधिकारी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षेणेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.