उरई, मार्च 9 -- जालौन। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत पूर्व प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ब्लॉक स्तरीय हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव का आयोजन एक गेस्ट में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डॉ. नितिन मित्तल ने कहा कि आज बच्चों को नैतिक शिक्षा की भी उतनी आवश्यकता है जितनी अन्य विषयों की, क्योंकि जब बच्चा नैतिक रूप से मजबूत होगा तभी वह जीवन में एक सफल और कुशल नागरिक बनकर तैयार होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ती मां और शिक्षक दोनों की भूमिका का निर्वहन कर रही है। पोषण के साथ शैक्षिक विकास भी कर रही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है की जब बच्चा कक्षा एक में आए तो अपनी आयु संगत कुछ दक्षताओं को प्राप्त कर सके इसके लिए को लोकेटेड आंगनवाड़ी में ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति की गई है। निपुण भारत मिशन के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.