सोनभद्र, फरवरी 12 -- ओबरा, हिन्दुस्तान संवाद। ब्लॉक संसाधन केंद्र चोपन के प्रांगण में हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को किया गया। मुख्य अतिथि ओबरा के तहसीलदार नरेंद्र राम एवं विशिष्ट अतिथि चकबंदी अधिकारी प्रभाकर सिंह एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी मनोज कुमार रहे। कार्यक्रम में तहसीलदार ने हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम के द्वारा बच्चों के विद्यालय में सहभागिता, नियमित उपस्थिति शत प्रतिशत नामांकन के लिए विद्यालय के आकर्षक वातावरण पर विस्तार से प्रकाश डाला। चकबंदी अधिकारी की तरफ से भी बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए अभिभावकों को प्रतिदिन अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय में उपलब्ध कराए जाने वाले शासन से विशेष प्रकार की सामग्रियों एवं सुविधाओं का भी उल्लेख किया। बाल विकास परियोजना अधिकारी की तरफ स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.