मैनपुरी, फरवरी 26 -- बीआरसी केंद्र के सभागार में गुरुवार को हमारा आंगन हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में चेयरमैन प्रतिनिधि योगेंद्र गुप्ता ने कहा कि बच्चों को शिक्षित करने की जिम्मेदारी जितनी आंगनबाड़ी कार्यकत्री व शिक्षकों की है उतनी ही जिम्मेदारी अभिभावकों की भी है। बीईओ जमील अहमद ने कहा कि बच्चों को इस प्रकार शिक्षा दी जाए कि बच्चों की मानसिक क्षमता का विकास हो और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बना रहे है। आंगनबाड़ी केंद्रों व प्राथमिक विद्यालयों में बुनियादी साक्षरता के लिए कई प्रकार की सुविधाएं दी जा रही है। हमारा आंगन हमारे बच्चे अभियान से प्री-प्राइमरी की पढ़ाई को बढ़ावा मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.