मैनपुरी, मार्च 25 -- 'हमारा आंगन, हमारे बच्चे' कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को बीएसए कार्यालय प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) पुष्पेंद्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम में जिले के 1161 को लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में 5 से 6 आयु वर्ग के बच्चों को नामांकित कर खेल-खेल में सीखाने की विभिन्न गतिविधियों में विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 60 शिक्षकों, ईसीसीई एजूकेटर, शिक्षा मित्र, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानित किया गया। जनपद में 97 विद्यालयों में ईसीसीई एजूकेटर्स द्वारा बालवाटिकाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसमें 5 से 6 आयु वर्ग के 2256 बच्चे नामांकित हैं। हमारा आंगन हमारे बच्चे कार्यक्रम में करके सीखने में उत्कृष्ट परिणाम देने वाले 5 बच्चों को भी सम्मानित किय...