सिद्धार्थ, मार्च 13 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। इटवा ब्लॉक संसाधन केंद्र परिसर में गुरुवार को हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें आंगनबाड़ी और विद्यालयी शिक्षा के बीच समन्वय को मजबूत करने व निपुण भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ सीडीपीओ इटवा मंजूलता गौतम ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके बाद छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम का माहौल उत्साह से भर दिया। इस दौरान क्षेत्र के 24 विभिन्न विद्यालयों के निपुण बच्चों व 30 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को बैग वितरित कर सम्मानित किया गया। बच्चों को सम्मानित करते हुए मंजूलता गौतम ने कहा कि शुरुआती शिक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव होती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.