बरेली, मार्च 12 -- बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार को रोटरी भवन में निपुण भारत मिशन के तहत हमारा आंगन, हमारे बच्चे उत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में जिले के प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों व आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में 16 विकास खंडों के प्रत्येक से 6 प्रतिभागी मौजूद रहे। इनमें नोडल शिक्षक, संकुल शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सुपरवाइजर, ईसीसीई एजुकेटर व शिक्षामित्र शामिल रहे। कार्यक्रम में सुभाष नगर के कम्पोजिट विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि बीएसए डॉ. विनीता ने निपुण भारत मिशन के तहत कक्षा 1 के 5 तक के निपुण बच्चों को स्टेशनरी किट, प्रमाण पत्र एवं मोमेन्टो देकर उनका उत्साहबर्द्धन किया गया। इस मौके पर डॉ. लक्ष्मी शुक्ला, डॉ. अनिल चौबे, मदन मोहन उपाध्याय, महिमा दीक्...