संवाददाता, अगस्त 23 -- एक और पोस्ट के साथ आईएएस और एसडीएम न्यायिक रिंकू सिंह राही फिर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने पोस्ट में नगर पालिका को लेकर अफसरों पर निशाना साधा है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। एक्स पर रिंकू सिंह ने लिखा कि यह तो पता था कि हमाम में सब नंगे हैं, पर इस हद तक? वरिष्ठ स्तर के बारे में तो शायद सपने में भी नहीं सोचा था। हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर आईएएस रिंकू सिंह की पोस्ट के बाद हड़कंप मचा है। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों के बैकडेट पर किए जाने वाले हस्ताक्षर को लेकर भी उंगली उठाई।नगर पालिका को लेकर अधिकारियों पर साधा निशाना उन्होंने लिखा आखिर वरिष्ठ अधिकारी क्यों बैकडेट में हस्ताक्षर करने को मजबूर होते हैं। रिंकू सिंह ने इस पोस्ट के साथ आलाधिकारियों को बीती 30 जुलाई को ...