नई दिल्ली, मई 8 -- पश्चिम बंगाल के नतीजों के बाद गुरूवार को सपा अध्यक्ष अखिलेश ने कोलकाता में टीएमसी (प्रमुख) ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी मौजूद रहे। अखिलेश ने ममता को शॉल ओढ़ा कर उनका अभिनंदन किया। और कहा कि दीदी, आप लड़ी हैं, आप हारी नहीं हैं। इस मुलाकात को लेकर सिसायी चर्चाओं का दौर गर्म रहा। वहीं मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में सपा अध्यक्ष से जब पूछा गया कि ममता के बाद क्या अब आप टारगेट पर हैं। क्योंकि 2027 में यूपी में चुनाव होना है। जिसके जवाब में अखिलेश ने कहा कि हम से दो गलतियां हुईं, एक तो बीजेपी को हरा दिया, दूसरा अयोध्या में हरा दिया। हम तो टारगेट पर होंगे, ये कोई नहीं बात नहीं है। हम तो बहुतों के टारगेट पर हैं। एक के टारगेट पर नहीं।सपा ने आईपैक से तोड़ा नाता आपको बता दें बंगाल चुनाव से...