मुरादाबाद, अप्रैल 19 -- मुगलपुरा थाना क्षेत्र स्थित हमसफर शादी हॉल कमेटी द्वारा हाउस टैक्स जमा नहीं किया गया। निगम द्वारा लाखों रुपए के बकाए में शादी हॉल की दुकानों को सील कर दिया गया। इससे एक दर्जन से अधिक दुकानदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट गहरा गया है। रविवार को दुकानदारों का धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने एकत्र होकर शादी हॉल के बाहर धरना-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। आरोप लगाया कि कमेटी के लोगों को लगातार दुकानों का किराया दिया जा रहा है, मगर कमेटी नगर निगम को हाउस टैक्स जमा नहीं कर रही है। इसी कारण निगम दुकानों से सील नहीं खोल रहा। धरना-प्रदर्शन की सूचना पर शाम करीब चार बजे मुगलपुरा इंस्पेक्टर और कमेटी के लोग मौके पर पहुंचे। दुकानदारों को आश्वासन दिया कि जल्द ही बकाया हाउस टैक्स जमा कराकर सील खुलवाने की कार्रवाई की जाएगी। आज मडलायुक्त स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.