लखनऊ, अप्रैल 29 -- लखनऊ। गोरखुपर से आनंद विहार जाने वाली हमफसर एक्सप्रेस की थर्ड एसी कोच का एसी लीक होने के कारण यात्रियों के सामान भीग गए। यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से शिकायत कर इस लापरवाही पर नाराजगी जताई। हमफसर एक्सप्रेस की बोगी बी-4 के यात्री निमेश द्विवेदी ने एसी वेंट से गिर रहे पानी को लेकर एक वीडियो एक्स पर अपलोड किया। इसे आईआरसीटीसी और रेलमंत्री को टैग किया। यात्री ने बताया कि लगातार पानी चू रहा है। जिसके कारण यात्रियों का सामान भीग गया है। सीटों पर भी पानी आ गया है, जिससे हम लोग बैठ नहीं पा रहे हैं। डीआरएम की तरफ से उन्हें आश्वस्त किया गया है कि एसी स्टाफ को सूचित कर दिया गया है। समस्या का शीघ्र समाधान हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.