प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज। प्रयागराज एक्सप्रेस और हमसफर एक्सप्रेस की क्लोन ट्रेनें नई दिल्ली की बजाय दादरी तक चलाई जाएंगी। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अत्यधिक ट्रैफिक और प्लेटफॉर्म की कमी के कारण क्लोन ट्रेनों के संचालन में दिक्कतें आ रही थीं। ऐसे में दादरी स्टेशन को नया गंतव्य बनाने से परिचालन सरल होगा। दादरी प्रयागराज मंडल के अंतर्गत आता है, जिससे अन्य मंडलों से अनुमति लेने की आवश्यकता भी नहीं पड़ेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...